शुभमन गिल (57) के शानदार बल्लेबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने यहं दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 49वें मुकाबलें में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया।

Advertisement

हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और उनका यह फैसला बेहद खराब साबित हुआ। हैदराबाद ने 20 ओवर में आट विकेट पर महज 115 रन ही बना सकी। देखें स्कोरकार्ड

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। हैदराबाद कि ओर से जेसन होल्डर ने दो जबकि राशिद खान और सिद्दार्थ कौल ने एक-एक विकेट लिए।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने केकेआर के लिए पारी की शुरूआत की। लगातार केकेआर के लिए रन बना रहे अय्यर (8) को कौल ने आउट कर केकेआर को पहला झटका दिया। इसके बाद एक और फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (7) भी जल्दी आउट हो गए। दूसरे छोड़ से गिल केकेआर की पारी को लगातार आगे बढ़ाते रहे। त्रिपाठी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने नितीश राणा।

राणा ने गिल का बखूबी साथ निभाया और दोनों के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई। इस बढ़ती साझेदारी को कौल ने गिल को आउट कर तोड़ा। गिल ने 51 गेंदों में दस चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। इसके बाद राणा भी जल्दी आउट (33) हो गए।

इसके बाद विकेटकीपर दिनेश कार्तिक कप्तान इयोन मोर्गन के साथ मिलकर टीम को जीत के दहलिज तक लेकर गए। कार्तिक ने 12 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 18 मोर्गन भी तीन बनाकर नाबाद रहे।

 
Advertisement

इससे पहले, हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा बिना खाता खोले आउट हो गए। साहा को साउदी ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान विलियम्सन और सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने लगे। दोनो के बीच 15 रनों की ही साझेदारी हुई की मावी ने रॉय (10) को आउट कर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया।

विलियम्सन एक छोड़ से सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे थे और उनका साथ देने आए मैदान पर प्रियम गर्ग। दोनो के बीच 22 रनों की साझेदारी हुई। विलियम्सन को शाकिब ने रन आउट कर के हैदराबाद को करारा झटका दिया। विलियम्सन 21 गेंदों में चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा (6) के रुप में हैदराबाद को एक और झटका लगा।

अभिषेक के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अबदुल समद और गर्ग के साथ पारी आगे बढ़ाया पर गर्ग को चक्रवर्ती ने आउट कर हैदराबाद की कमर तोड़ दी। गर्ग 31 गेंदों में एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। इसके बाद समद (25), जेसन होल्डर (2), राशिद खान (8) रना बनाकर आउट हुए जबकि भुवनेश्वर कुमार और सिद्दार्थ कौल सात-सात रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

केकेआर की ओर से टिम साउदी, शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए जबकि शाकिब अल हसन ने एक विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार