आईपीएल 2026 में अभी तक जीता का खाता ना खोल पाने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अंजिक्य (Ajinkya Rahane) रहाणे को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मंगलवार (14 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकबले में धीमी ओवर-रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। 

Advertisement

रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि केकेआर चेपॉक में ऋतुराज गायकवाड़ की सुपर किंग्स के खिलाफ निर्धारित ओवर-रेट बनाए रखने में नाकाम रही।

Advertisement

एक रिलीज़ में, आईपीएल ने कहा, "कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 22वें मैच में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धीमी ओवर-रेट बनाए रखी। क्याकों आईपीएल  की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह इस सीज़न में उनकी टीम का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है। इसलिए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि इस मुकाबले में कोलकाता को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही कोलकाता मौजूदा सीजन में अपना खाता नहीं खोल पाई है, पांच मैच में यह चौथी बार है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक सीजन में शुरूआती पांच मैच के बाद कोलकाता जीत का खाता नहीं खोल पाई है। 
 

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने बाद चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। पिछले मैच के शतकवीर संजू सैमसन इस मैच में भी चेन्नई की टॉप स्कोरर रहे और 32 गेंदों में 48 रन बनाए। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रन और आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

जवाब में कोलकाता 7 विकेट गवाकर 160 रन ही बना सकी। रमनदीप सिंह ने 23 गेंदों में 35 रन और रोवमैन पॉवेल ने 22 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 28 रन और अंगकृष रघुवंशी ने 27 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार