Mumbai Drug Bust: आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का बेटा आर्यन खान (Aryan Khan) चर्चा में बना हुआ है। एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रही क्रूज पर छापेमारी की और कथित रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया। इस पूरे मामले में ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन लपेटे में आए हैं।

Advertisement

इस बीच शाहरुख खान द्वारा दिए गए इंटरव्यू की एक पुरानी क्लिप वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया था जिसे लोग अब इसी बात से जोड़कर देख रहे हैं। सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में अपनी पत्नी संग पहुंचे शाहरुख खान ने कहा था, 'जब आर्यन 3-4 साल का हो जाएगा तो मैं उसे कहूंगा कि वह लड़कियों के पीछे जा सकता है, ड्रग्स ले सकता है, सेक्स कर सकता है।'

Advertisement

शाहरुख खान ने आगे कहा, 'अच्छा होगा कि वो ये सब जल्दी ही शुरू कर दे जो मैं नहीं कर सका। अगर आर्यन घर से बाहर जाता है तो मैं चाहूंगा कि मेरे साथ काम करने वाले लोग जिनकी बेटियां हैं, वह आकर मेरे पास उसकी शिकायत करें।' सूत्रों के मुताबिक शाहरुख खान का बेटा आर्यन अरबाज नाम के एक शख्स के साथ क्रूज पर गया था। 

आर्यन ने इस पार्टी के लिए कोई भी एंट्री फीस नहीं दी थी क्योंकि वो VVIP गेस्ट थे। जांच में किसी भी तरह की बाधा ना आए इसलिए NCB के अधिकारियों ने शाहरुख के बेटे का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया था। जांच के दौरान हमें काफी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार