कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) पर आईपीएल आचार संहिता का उलंघ्घन करने के लिए मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 23 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हुए आईपीएल 2024 के मैच के बाद उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है। 

 
Advertisement

हैदराबाद के खिलाफ मैच में केकेआर को मिली 4 रन की जीत में हर्षित ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए और मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन और शहबाज अहमद को अपना शिकार बनाया। लेकिन विकेट लेने के बाद सेलिब्रेसन उनपर भारी पड़ गया। 

Advertisement

मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद हर्षित राणा ने उनकी तरफ फ्लाइंग किस की थी। फिर उन्‍होंने क्‍लासेन का विकेट लेकर भी जोशीले अंदाज में उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया था। 

आईपीएल ने बयान जारी कर कहा, “ राणा ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 के दो अपराध किए। दो संबंधित अपराधों के लिए उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत और 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। राणा ने अपनी गलती मानी है औऱ मैच रैफरी की सजा को स्वीकार किया है।” 

Also Read: Live Score

बता दें कि आईपीएल 2022 के ऑक्शन में कोलकाता ने हर्षित राणा को 20 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने भी तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें उनके खाते में 9 ही विकेट आए हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार