कोलकाता, 16 अप्रैल| कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को ईडन गार्डेन स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने 201 रनों की चुनौती रखी है। कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने 35 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। आंद्रे रसैल ने तूफानी अंदाज में 12 गेंदों में 41 रन बनाए जिसमें छह शानदार छक्के शामिल हैं। 

Advertisement

स्कोरकार्ड

एक समय कोलकाता इतने बड़े स्कोर की तरफ जाती नहीं दिख रही थी, लेकिन रसैल और राणा ने उसे निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 200 रनों तक पहुंचा दिया। 

Advertisement

 आईपीएल के 8 कप्तानों की हॉट वाइफ्स और गर्लफ्रेंड,देखें PICS 

दिल्ली के लिए राहुल तेवतिया ने तीन विकेट लिए। यह तीनों विकेट उन्होंने आखिरी ओवर में लिए। ट्रेंट बोल्ट, क्रिस मौरिस को दो-दो सफलता मिलीं। शाहबाज नदीम के हिस्से एक विकेट आया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार