KKR vs CSK: आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को महेन्द्र सिंह धोनी की सीएसके से भिड़ना है।  2012 और 2014 की आईपीएल विजेता केकेआर की टीम फाइनल मुकाबले में किंग खान को मिस कर रही है। इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट की मानें तो केकेआर मैनेजमेंट काफी दुखी है क्योंकि शाहरुख खान फाइनल के लिए दुबई नहीं आ रहे हैं।

Advertisement

शाहरुख खान का बेटा आर्यन इस वक्त न्यायिक हिरासत में है अगर सबकुछ ठीक होता तो पिछले 2 फाइनल मुकाबलों की तरह इस बार भी शाहरुख खान जरूर मैदान पर खिलाड़ियो का मनोबल बढ़ाते हुए दिखते। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान केकेआर के सीनियर अधिकारियों के संपर्क में तो हैं लेकिन फिलहाल उन्होंने खिलाड़ियों से दूरी बनाई हुई है।

Advertisement

बता दें कि मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने आर्यन खान को बड़ा झटका देते हुए गुरुवार को उनकी जमानत याचिका पर अपना आदेश 20 अक्टूबर तक सुरक्षित रख लिया है। ऐसे में आर्यन को कुछ वक्त तक और जेल में ही रहना पड़ेगा। वहीं अगर आईपीएल 2021 की बात करें तो केआर की टीम ने यूएई में हुए दूसरे हाफ में 7 में से 5 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी।

केकेआर की टीम नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई की थी। प्लेऑफ में उसने शानदार खेल दिखाते हुए पहले विराट कोहली की आरसीबी और उसके बाद टेबल टॉपर दिल्ली कैपिटल्स को क्वालीफाइर 2 मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार