KKR Vs DC: आईपीएल 2021 के 41वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दौरान केकेआर के दिग्गज स्पिनर सुनील नारायण ने शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया और दिल्ली कैपिटल्स के इनफॉर्म बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।

Advertisement

सुनील नारायण  ने केकेआर की बल्लेबाजी के 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर दिया। सुनील नारायण को समझने में श्रेयस अय्यर पूरी तरह से नाकाम रहे और जो आउट होने के बाद उनके चेहरे से झलक रहा था। अय्यर सुनील नारायण की गेंद को उनके हाथ से पिक नहीं कर सके थे जिसके चलते गेंद ऑफ स्टंप पर गिरने के बाद तेजी से अंदर आई।

Advertisement

लाइन को पढ़ने में नाकाम अय्यर को अपना विकेट गंवाना पड़ा और वह 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में 10 में से 8 मुकाबले जीतकर टेबल में टॉप पर बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगभग-लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। 

अगर वह आज का मुकाबला जीतती है तो वो 100 प्रतिशत प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए स्थितियां अलग हैं। यूएई चरण के तीन मैच में उन्हें दो में जीत और एक में हार मिली है। उसके 3 अन्य टीमों के साथ 8 अंक हैं। केकेआर के लिए यह मुकाबला जीतना काफी जरूरी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार