Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants, Dream 11 Team

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 68वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शनिवार (20 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच इन दोनों ही टीमों का आखिरी लीग मैच है। सुपर जायंट्स ने अब तक टूर्नामेंट में 13 मैचों में से 7 में जीत हासिल करके कुल 15 अंक जोड़े हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 मैचों में से 6 मुकाबले जीतकर 12 अंक प्राप्त किये हैं।

इस मुकाबले में आप कप्तान के तौर पर हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को चुन सकते हो। स्टोइनिस ने टूर्नामेंट में अब तक 13 मैचों में 151.44 की स्ट्राइक रेट से कुल 368 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह आपको गेंदबाज़ी करके भी पॉइंट्स जीता सकते हैं। इस सीजन उन्होंने अब तक 5 विकेट झटके हैं। उपकप्तान के तौर पर आप क्विंटन डी कॉक या नितीश राणा को चुन सकते हैं।

KKR vs LSG: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 20 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  ईडन गार्डन, कोलकाता

KKR vs LSG: Pitch Report

ईडन गार्डन के मैदान पर हाईस्कोरिंग गेम देखने को मिलते हैं। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। इस ग्राउंड पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 170 से 180 रन के बीच रहता है।

इस ग्राउंड पर पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था जिसमें केकेआर ने 20 ओवर में राजस्थान रॉयल्स के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में आरआर ने महज 13.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की थी।

KKR vs LSG Head-to-Head

कुल - 02
लखनऊ सुपर जायंट्स - 02
कोलकाता नाइट राइडर्स - 00

KKR vs LSG: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Dream 11 Team

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक (उपकप्तान), निकोलस पूरन
बल्लेबाज़ - जेसन रॉय, नितीश राणा, काइल मेयर्स, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह
ऑलराउंडर - आंद्रे रसल, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज़ - वरुण चक्रवर्ती

Kolkata Knight Riders Probable Playing XI

जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

Lucknow Super Giants Probable Playing XI

क्विंटन डी कॉक, काइल मेयर्स, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान, यश ठाकुर

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार