Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार, 06 अप्रैल को ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले खेले गए थे जिसमें से एक पंजाब किंग्स ने जीता, वहीं एक बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो ईडन गार्डन्स के मैदान पर ही खेला गया था जहां पंजाब किंग्स ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 201 रन ठोक दिए थे। इसके बाद कोलकाता ने अपनी इनिंग के पहले ओवर में बिना कोई विकेट खोकर 7 रन बनाए, लेकिन फिर बारिश के कारण पूरा मैच ही रद्द करना पड़ा।

Advertisement

KKR vs PBKS, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 06 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता

Eden Gardens, Kolkata Pitch Report

आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 163 रन रहा है। हालांकि ये भी जान लीजिए कि आईपीएल 2026 में यहां अब तक एक मुकाबला खेला गया है जो कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 226 रनों का स्कोर डिफेंड कोलकाता नाइट राइडर्स से 65 रनों से जीता।

Advertisement

KKR vs PBKS Head To Head Record

कुल - 35
कोलकाता नाइट राइडर्स - 21
पंजाब किंग्स - 13
बेनतीजा - 01

KKR vs PBKS, IPL 2026: Where to Watch?

Advertisement

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

KKR vs PBKS, IPL 2026: Player to Watch Out For

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से फिल एलन, अंगकृष रघुवंशी और ब्लेसिंग मुज़ारबानी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पंजाब किंग्स टीम की तो श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

KKR vs PBKS Probable Playing XI

Kolkata Knight Riders Probable Playing XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, अनूकुल रॉय, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर- ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

Punjab Kings Probable Playing XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, वैशाख विजयकुमार, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल।

Advertisement

KKR vs PBKS Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

KKR vs PBKS Match Prediction, KKR vs PBKS Pitch Report, Today's Match KKR vs PBKS, IPL 2026, KKR vs PBKS Prediction, KKR vs PBKS Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार