आईपीएल 2022 के 61वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि केकेआर को टॉप 4 में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना बेहद ही जरूरी है।

Advertisement

KKR vs SRH: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन -  शनिवार, 14 मई 2022
समय -  भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे
जगह - महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, पुणे

KKR vs SRH Match Preview:

इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम काफी सारे बदलाव करती नज़र आई आई है, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने अपने स्टार खिलाड़ियों को बैक किया जिसका रिजल्ट उन्हें जीत के तौर पर मिला है। नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर फॉर्म में दिख रहे हैं। ऐसे में अब श्रेयस अय्यर और आंद्रे रसेल विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी करते नज़र आ सकते हैं।

केकेआर की बोलिंग लाइनअप को बड़ा झटका लगा है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ पैट कमिंस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके है, जिस वजह से अब आंद्रे रसेल, टिम साउथी और वरूण चक्रवर्ती पर विकेट चटकाने की जिम्मेदारी होगी।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जूझती नज़र आ रही है। पांच मैच लगातार जीतने के बाद हैदराबाद की टीम ने पिछले चार मुकाबला लगातार गंवाए हैं। पिछले मैच में सनराइजर्स की टीम 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 125 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी। केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ ज़ीरो के स्कोर पर पवेलियन लौटे थे।

सनराइजर्स के युवा स्टार गेंदबाज़ उमरान मलिक पिछले कुछ मुकाबलों में काफी महंगे साबित हुए हैं। उमरान अपनी आग उगलती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वह अपनी रफ्तार से बल्लेबाज़ों को परेशान करने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर सभी की निगाहें भुवनेश्वर कुमार पर रहेंगी।

KKR vs SRH कौन होगा किस पर भारी?

Advertisement

दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को ध्यान में रखा जाए तो आज रात केकेआर की टीम हैदराबाद पर थोड़ी भारी नज़र आ सकती है। हालांकि ये मैच फैंस को रोमांचित कर सकता है।

KKR vs SRH Head-to-Head:

कुल - 22

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स - 14

सनराइजर्स हैदराबाद - 08

KKR vs SRH टीम न्यूज

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स - पैट कमिंस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, वहीं उमेश यादव ने भी चोटिल होने के कारण पिछला मैच मिस किया था, हालांकि आज शायद वह टीम के लिए उपलब्ध हो सकते है।

सनराइजर्स हैदराबाद - टी नटराजन भी चोटिल है, जिस वज़ह से उन्होंने पिछले कुछ मुकाबले मिस किए थे, हालांकि उनकी फिटनेस पर अभी भी कोई अपडेट नहीं मिला है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी चोट के कारण कुछ मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सके थे, लेकिन आज शायद वह वापसी कर सकते हैं। 

KKR vs SRH संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन/ सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), उमेश यादव, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती

सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक

KKR vs SRH Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर - निकोलस पूरन
बल्लेबाज- राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह
ऑलराउंडर- आंद्रे रसेल, एडेन मार्कराम
गेंदबाज - उमरान मलिक, टी. नटराजन, टी. साउथी, जे. सुचिथ

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार