केएल राहुल (KL Rahul 2000 Runs) के तूफानी शतक के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने गुरुवार (24 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2020 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 97 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। 

Advertisement

मैन ऑफ द मैच रहे कप्तान राहुल ने 69 गेंदों में 14 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 132 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान राहुल ने आईपीएल में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए। 

Advertisement

इसके साथ ही राहुल ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल में भारतीय द्वारा सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सचिन ने यह कारनामा 63 पारियों में पूरा किया था तो वहीं राहुल ने सचिन को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि महज 60 पारियों में पूरी कर ली।

सचिन के बाद सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर(68 पारी),चौथे पर सुरेश रैना(69 पारी) तो वहीं पांचवें पर वीरेंद्र सहवाग(70 पारी) मौजूद है।

इसके अलावा केएल राहुल ने आईपीएल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इस लिस्ट में क्रिस गेल(175*) पहले , ब्रेंडन मैकुलम(158*)दूसरे तथा एबी डी विलियर्स(133*) तीसरे स्थान पर मौजूद है। बतौर भारतीय सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया। 

इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ऐसी टीम बन गई है जिसके खिलाफ विरोधी बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा शतक जमाएं हो। दोनों ही टीमों के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में 8-8 शतक लगे है
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार