7 दिसंबर,नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट टीम ने हैदाराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया औऱ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। 

Advertisement

कप्तान विराट कोहली 50 गेंदों में नाबाद 94 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने। ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल ने भी शानदार अर्धशतक लगातार भारत की जीत में अहम रोल निभाया। राहुल ने 40 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 62 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इस शानदार पारी के दौरान राहुल ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह सबसे तेज 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। राहुल ने 29 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने भी 1000 रन पूरे करने के लिए 29 पारियां खेली थी। 

इस फॉर्मेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम (26 पारी) के नाम है। दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली (27 पारी ) हैं। 
साथ ही राहुल भारत के सातवें क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार