India vs England 4th Test: भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने बुधवार (23 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में 98 गेंदों में 5 चौकों की बदौलत 46 रन बनाए। क्रिस वोक्स की गेंद पर वह स्लिप में जैक क्रॉली को आसान सा कैच थमा बैठे। 

Advertisement

राहुल भले ही अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल ने इंग्लैंड की धरती पर 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले भारत के पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। इस पारी के बाद राहुल के इंग्लैंड में 1035 टेस्ट रन हो गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर और विराट कोहली ने यह कारनामा किया था। 

Advertisement

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर

सचिन तेंदुलकर – 1575 रन

राहुल द्रविड़ - 1376 रन

सुनील सगावस्कर – 1152 रन

Advertisement

विराट कोहली – 1096 रन

केएल राहुल- 1035 रन

मौजूदा सीरीज में राहुल का प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने चार मैच की 60.14 की औसत से 421 रन बनाए हैं।  भारत के लिए वह अभी तक तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। 

Advertisement

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। राहुल ने यशस्वी जायसवाल मिलकर भारतीय टीम को शानदार शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 30 ओवर में 92 रन जोड़े। 

 

टीमें

Advertisement

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार