दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul IPL 5000 Runs) ने मंगलवार (22 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। राहुल ने 42 गेंदों में नाबाद 57 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के जड़े। 

Advertisement

आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही राहुल आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने सिर्फ 130 पारी में यह मुकाम हासिल कर डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 5000 रन पूरे करने के लिए 135 पारी खेली थी। यर्

एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

सबसे कम गेंद खेलकर आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। राहुल ने 3688 गेंदों में यह कारनामा कर एमएस धोनी को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 3691 गेंद खेलकर अपने 5000 आईपीएल रन पूरे किए थे। 

एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

इसके अलावा आईपीएल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में राहुल पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस टूर्नामेंट के इतिहास में राहुल ने 44वीं बार पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। इस लिस्ट में उन्होंने एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 170 पारियों में 43 पचास प्लस स्कोर दर्ज हैं। 

रैना का रिकॉर्ड भी टूटा

बतौर भारतीय बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल अब सुरेश रैना को पछाड़कर छठे नंबर पर आ गए हैं। राहुल अब तक 327 छक्के लगा चुके हैं, वहीं रैना ने अपने करियर में 325 छक्के लगाए थे। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ ने एडेन मार्करम 52 रन, मिचेल मार्श 45 रन और आयुष बदोनी की 36 रन की पारी की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में दिल्ली  ने 17.5 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। राहुल के अलावा अभिषेक पोरेल ने 51 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने नाबाद 34 रन बनाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार