KL Rahul Bows Down Rishabh Pant: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की स्थिति मज़बूत कर ली। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswa) ने इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शानदार 101 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल(Shubman Gill) ने नाबाद 127 रन ठोके। वहीं, ऋषभ पंत(Rishabh Pant) ने भी अर्धशतक लगाया और दिन का अंत होने तक भारत को 359/3 के स्कोर पर पहुंचने में मदद की।

Advertisement

जायसवाल और शुभमन के शतकों के बाद उप-कप्तान ऋषभ पंत ने भी स्टंप तक अपना विकेट बचाए रखा और 102 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। दिन के अंतिम सत्र में पंत की धमाकेदार बल्लेबाजी देखकर फैंस तो उनके मुरीद बने ही लेकिन राहुल भी पंत के फैन हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले दिन भारत के शानदार प्रदर्शन पर ड्रेसिंग रूम का प्रतिक्रियाओं का एक वीडियो साझा किया।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही गिल और पंत दिन का खेल खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में पहुंचते हैं, सभी खिलाड़ी इनको शाबाशी देते हुए नजर आते हैं। इस दौरान गिल की पीठ थपथपाने के बाद राहुल ने पंत के सामने आते ही उनके सामने हाथ जोड़ लिए जो कि ये बताने के लिए काफी था कि दिन के आखिरी सेशन में पंत ने कैसी बल्लेबाजी की। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारत की शुरुआत मजबूत रही। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले घंटे में इंग्लिश गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने धैर्य और आक्रामकता के सही संतुलन से रन बटोरे और पहले 10 ओवर में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। राहुल ने कुछ शानदार कवर ड्राइव लगाए, जबकि जायसवाल ने नीचे से गेंदों को सीमा पार भेजा। हालांकि सेशन के अंत में इंग्लैंड को दो सफलता मिली पहले राहुल 42 रन पर स्लिप में कैच दे बैठे और फिर डेब्यू कर रहे बी साई सुदर्शन बिना खाता खोले चलते बने। लंच तक भारत ने 92/2 रन बना लिए थे। इसके बाद शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का जलवा देखने को मिला और आखिरी सेशन में पंत ने भी शुभमन का बखूबी साथ निभाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार