आईपीएल 2023 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 7 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत हासिल कर ली है। इस मैच में बेशक लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन राहुल के लिए ये मैच काफी अच्छा रहा। उन्होंंने 61 गेंदों में 68 रनों की पारी के दौरान एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Advertisement

राहुल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टी-20 क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। राहुल ने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 197 पारियों का समय लिया जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136 का रहा। राहुल से पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज था जिन्होंने 212 टी-20 पारियों में 7000 रन पूरे किए थे लेकिन राहुल ने उनसे 15 पारियों का कम समय लिया और ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिखर धवन हैं जिन्होंने टी-20 में 7000 रन पूरे करने के लिए 246 पारियों का समय लिया। हालांकि, राहुल ये कीर्तिमान बनाकर भी नाखुश होंगे क्योंकि उनकी टीम एक जीता हुआ मैच हार गई। राहुल इस मैच में 19वें ओवर तक खड़े हुए थे और जब तक वो थे ऐसा कभी भी नहीं लगा कि लखनऊ की टीम ये मैच हार सकती है लेकिन गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहित शर्मा ने 20वें ओवर में इतनी शानदार गेंदबाजी की जिसे हर कोई देखता ही रह गया।

आखिरी ओवर में जीतने के लिए लखनऊ को 12 रन की दरकार थी और केएल राहुल स्ट्राइक पर थे लेकिन मोहित ने ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल को आउट कर दिया और इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने खतरनाक स्टोइनिस को भी शून्य पर पवेलियन भेजकर लखनऊ के खेमे में हड़कंप मचा दिया। इसके बाद इस ओवर में दो रनआउट हुए और अंत में गुजरात की टीम 7 रन से ये मैच जीत गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार