KL Rahul Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (ENG vs IND 5th Test) गुरुवार, 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) अपने बैट से धमाल मचाकर महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि केनिंग्टन ओवल के मैदान पर केएल राहुल का प्रदर्शन शानदार रहा है जहां उन्होंने सिर्फ 2 टेस्ट मैचों में 62.25 की दमदार औसत से 249 रन बनाए। इस मैदान पर केएल के बैट से एक शतक भी निकला और उन्होंने इस पारी में पूरे 149 रन जड़े।

Advertisement

गौरतलब है कि केएल राहुल पांचवें टेस्ट के दौरान सिर्फ 24 रन बनाकर केनिंग्टन ओवल के मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की खास रिकॉर्ड लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं। ऐसा करते हुए वो इस मैदान पर अपने 273 रन पूरे कर लेंगे और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए यहां सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

केनिंग्टन ओवल में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

राहुल द्रविड़ - 443 रन

सचिन तेंदुलकर - 272 रन

Advertisement

रवि शास्त्री - 253 रन

केएल राहुल - 249 रन

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने भी केनिंग्टन ओवल में खूब रन बनाए और यहां खेले अपने करियर के 4 मैचों में 45.33 की औसत से 262 रन जोड़े। इस मैदान पर सचिन ने एक विकेट भी चटकाया और यहां उनका सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 91 रन रहा।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि केनिंग्टन ओवल में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ हैं जिन्होंने इस मैदान पर 3 मैचों में 110.75 की औसत से 443 रन ठोके। यहां द्रविड़ के बैट से 2 सेंचुरी आई जिसमें से एक में उन्होंने 217 रन बनाए।

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए भारतीय टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, एन जगदीशन (विकेटकीपर)।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार