टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) सुर्खियों में हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में केएल राहुल की धीमी बल्लेबाजी से फैंस को खासा निराशा हुई वहीं सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी राहुल का बल्ला खामोश ही रहा। केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ 5 गेंदों पर 5 रन ही बना सके और टीम इंडिया को मंझधार में छोड़कर चलते बने। जिम्बाब्वे और बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम के खिलाफ उनके बल्ले से अर्धशतक निकला इसके अलावा बाकि सभी मुकाबलों में केएल राहुल फ्लॉप ही रहे थे।

Advertisement

केएल राहुल के फ्लॉप शो के बाद सोशल मीडिया पर वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच केएल राहुल से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो फेमस बॉलीवुड सॉन्ग 10 बहाने करके ले गए दिल पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। केएल राहुल के इस डासिंग वीडियो को शेयर कर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

केएल राहुल का ये वीडियो काफी टाइम पहले का है जहां एक दोस्त की शादी में उन्हें डांस फ्लोर पर जमकर डांस करते हुए देखा गया था। आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के बाहर होने के तुरंत बाद, केएल राहुल ने दोस्त की शादी में भाग लिया और वहीं उनके द्वारा ये डांस किया गया था।

बता दें कि केएल राहुल ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के छह मैचों में 21.33 की औसत और 120.75 के स्ट्राइक रेट से कुल 128 रन बनाए थे। पिछले कुछ महीनों में, राहुल ने चोट के चलते भी काफी क्रिकेट मिस किया है। नवंबर 2021 से अगस्त 2022 तक केएल राहुल ने टीम इंडिया के लिए एक भी T20I नहीं खेला। उन्होंने 2022 एशिया कप में टीम में वापसी की थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार