KL Rahul And Devdutt Padikkal Video: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (SL vs IND 1st Test) गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के चौथे दिन मंगलवार, 18 अगस्त को बीच मैदान पर केएल राहुल (KL Rahul) और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) का याराना देखने को मिला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

गले लगाया और फिर दिया किस: ये घटना भारतीय टीम की दूसरी पारी के 11वें ओवर में घटी। यहां प्रभात जयसूर्या ने अपनी आखिरी गेंद पर केएल राहुल को फंसाया और गेंद को बल्लेबाज़ के पैड पर मारा। केएल राहुल को लगा की वो आउट हैं, जिस वज़ह से वो लगभग पवेलियन की ओर लौटने ही वाले थे।

तभी उनके साथी खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल ने उन्हें रोका और रिव्यू लेने को कहा। राहुल ने भी सिर्फ उम्मीद के भरोसे रिव्यू ले लिया। रिप्ले में दिखा कि गेंद का बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ था और इम्पैक्ट भी लाइन में था, लेकिन असली ट्विस्ट इसके बाद आया- बॉल ट्रैकिंग में गेंद स्टंप्स के ऊपर से जाती हुई दिखी और राहुल आउट होने से बच गए।

तो ऐसे केएल राहुल नॉट आउट रहे और उन्होंने खुशी से झूमते हुए देवदत्त पडिक्कल को गले लगा दिया। वो इतना खुश थे कि उन्होंने दूर से अपने साथी को किस भी लिया। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए जिसके जवाब में श्रीलंका अपनी पहली पारी में 284 रन बनाकर ऑल आउट हुई। बताते चलें कि चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है और खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 28 ओवर खेलकर 4 विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं। उनके पास 294 रनों की बढ़त है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार