पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन के दौरान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) पर दबाव कम करने के लिए केएल राहुल (KL Rahul) की जमकर तारीफ की है। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन नाबाद शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली। 

Advertisement

गावस्कर ने कहा कि, "मुझे लगता है कि उन्होंने जो किया है, वह यशस्वी जायसवाल पर दबाव कम कर दिया है। जब आपके पास दूसरे छोर पर कोई ऐसा साथी हो, जो राहुल की तरह सुरक्षित दिखता हो, तो दूसरा बल्लेबाज, जिसके पास ज्यादा शॉट्स हों और जो थोड़ी साहसी हो, वह आराम से अपने शॉट्स खेल सकता है। यही हुआ, यशस्वी ने राहुल की कंपनी में अपनी बल्लेबाजी में बेहतरी दिखाई।

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि, "आप ऐसा इसलिए कह सकते हैं क्योंकि यशस्वी जयसवाल ने राहुल की दृढ़ता देखी है। जब गेंद पिच पर होती है, तो राहुल ने कभी भी स्कोर बनाने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने शानदार तरीके से कवर के जरिए रन बनाये हैं। खासकर वह स्ट्रेट ड्राइव जो उन्होंने पैट कमिंस के खिलाफ खेली, वह बहुत शानदार थी। यह एक बहुत अच्छी पारी रही। इसे आप एक सही पांच दिवसीय टेस्ट मैच की पारी कह सकते हैं।"

भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गवाए 172 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही उनकी कुल बढ़त 218 रन की हो गई है। स्टंप के समय जायसवाल 193 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। वहीं राहुल 153 गेंद में 4 चौको की मदद से 62 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

इससे पहले दूसरे दिन के पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 104 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत को 46 रन की अहम बढ़त हासिल हुई थी। भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट, हर्षित राणा ने 3 विकेट औऱ मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए।भारत की पहली पारी में 150 के स्कोर पर सिमट गयी थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार