2 फरवरी। केएल राहुल ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग का नजारा पेश किया जब उन्होंने टॉम ब्रूस को रन आउट किया। हुआ ये न्यूजीलैंड पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर टिम सेइफर्ट ने थोड़ी गलती कर दी और तेजी से रन लेने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन ऑफ स्टाइड पर गेंद सीधे संजू सैमसन के पास गई जिसे पकड़कर समझदारी दिखाते हुए विकेटकीपर केएल राहुल की तरफ गेंद को फेंकी।

Advertisement

वहीं नॉन स्ट्राइक स्टंप से दौड़कर आते हुए बल्लेबाज टॉम ब्रूस ने ड्राइव लगाकर खुद को रन आउट होने से बचाना चाहा लेकिन केएल राहुल ने हवा में छलांग लगाकर गेंद को स्टंप पर लगा दिया जिससे टॉम ब्रूस रन आउट हो गए।

Advertisement

केएल राहुल ने जिस अंदाज में टॉम ब्रूस को रन आउट किया उसने साबित कर दिया कि राहुल ंमंजे हुए विकेटकीपर हैं। केएल राहुल के द्वारा किए गए रन आउट में संजू सैमसन का भी बराबर हाथ है। संजू सैमसन ने जिस तरह से समझदारी दिखाकर विकेटकीपर केएल राहुल को थ्रो फेंकी उसने ही टॉम ब्रूस को रन आउट कराया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार