KL Rahul Fitness Update: इंडियन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के एक मुकाबले के दौरान केएल राहुल की जांघ में खिंचाव आ गया था जिसके बाद से ही वह क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखे हैं। हालांकि अब केएल राहुल से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर केएल राहुल का एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। 20 सेकेंड के इस वीडियो में केएल राहुल को बैटिंग करने से लेकर फील्डिंग करते हुए देखा जा सकता हैं। इस वीडियो के आधार पर कहा जा सकता है कि केएल राहुल पूरी तरह फिट हो चुके हैं और जल्द मैदान पर वापसी भी करेंगे।

Advertisement

बता दें कि LSG द्वारा शेयर किये गए वीडियो में राहुल डाइव करके कैच भी लपक रहे हैं और ऊंची कूद भी लगा रहे हैं जो कि उनकी फिटनेस के नजरिए से काफी अच्छे संकेत हैं। गौरतलब है कि केएल राहुल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 22 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था जिसके बाद से उन्हें ब्लू जर्सी में दोबारा नहीं देखा गया है।

हाल में आयरलैंड के दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया, लेकिन इस टीम में केएल राहुल को शामिल नहीं किया गया। ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने एक बार फिर केएल राहुल की फिटनेस पर प्रश्न चिंह लगाने शुरू कर दिये थे, लेकिन अब केएल राहुल का नया वीडियो सामने आने के बाद उनकी फिटनेस से जुड़े कई सवालों के जवाब फैंस को मिल चुके हैं। इंडियन टीम और फैंस यही उम्मीद करेंगे कि यह स्टार बल्लेबाज एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध रहे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार