भारतीय स्टार क्रिकेटर्स के रणजी ट्रॉफी में खेलने से फैंस की भी दिलचस्पी इस घरेलू टूर्नामेंट में बढ़ती दिखी है। इसका एक उदाहरण दिल्ली और रेलवे के बीच हुए मैच में देखने को मिला जहां विराट कोहली को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम में पहुंचे थे और अब कुछ ऐसा ही केएल राहुल के साथ भी हुआ है जहां बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कर्नाटक और हरियाणा के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी 2024-25 में केएल राहुल की बल्लेबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे।

Advertisement

विराट कोहली की ही तरह केएल राहुल भी रणजी ट्रॉफी में अपनी वापसी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद कई स्टार भारतीय खिलाड़ी अपने बेसिक्स को दुरुस्त करने के लिए घरेलू क्रिकेट में लौट आए हैं। केएल राहुल की बात करें तो उन्होंने बीजीटी में अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील करने में असफल रहे।

Advertisement

राहुल ने हरियाणा के खिलाफ रणजी मैच में भी सकारात्मक शुरुआत की, लेकिन अच्छे स्टार्ट को वो अर्द्धशतक या शतक में तब्दील करने में असफल रहे। उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 69 रन बनाए, जिसमें दूसरी पारी में 43 रन की पारी भी शामिल है। राहुल बल्ले से बेशक बड़ी पारी खेलने में असफल रहे लेकिन फैंस ने अपने लाडले को प्यार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब राहुल बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो फैंस उनका जोरदार स्वागत करते हुए उनका नाम पुकारते हैं।

ध्यान देने वाली बात ये रही कि केएल राहुल को खेलते हुए देखने का उत्साह और दीवानगी इतनी थी कि एक बच्चे ने केएल राहुल को खेलते हुए देखने के लिए अपनी परीक्षा तक छोड़ दी। मौजूदा मैच की बात करें तो कर्नाटक मैच में 38 रन से पीछे है। मयंक अग्रवाल की अगुआई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन बनाए। जवाब में हरियाणा ने 450 रन बनाए। इस बीच, कर्नाटक का स्कोर 108/3 है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार