इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम मुसीबत में नजर आ रही है। दूसरी पारी में दोनों ओपनर्स सस्ते में आउट हो चुके हैं और अब कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा से बड़ी पारियों की उम्मीद है।

Advertisement

इस टेस्ट की दूसरी पारी में केएल राहुल के रूप में भारत को सबसे बड़ा झटका लगा जब वो मार्क वुड की तेज़ रफ्तार के सामने बेबस नजर आए और सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राहुल इस पूरे दौरे पर शानदार फॉर्म में हैं और उनका जल्दी आउट होना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

Advertisement

मार्क वुड ने भारतीय पारी के 10वें ओवर की दूसरी गेंद 151 kmph की रफ्तार से फेंकी और राहुल इस गेंद की गति से पूरी तरह से चकमा खा गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधा जॉस बटलर के दस्तानों में चली गई।

हालांकि, राहुल के बाद वुड ने रोहित शर्मा को भी क्रीज पर टिकने नहीं दिया और शॉर्ट बॉल पर मोईन अली के हाथों कैच करवाकर भारतीय टीम को दूसरा झटका दिया। ताजा समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं और अब टीम इंडिया 17 रनों से आगे है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार