BAN vs IND 3rd ODI : भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच में 409 रनों का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया और बांग्लादेश को जीत के लिए 410 रनों का टारगेट दिया। इस मैच में ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाया जबकि विराट कोहली ने भी वनडे क्रिकेट में एक और सेंचुरी लगाते हुए अपने अंतर्राष्ट्रीय शतकों की गिनती को 72 तक पहुंचा दिया।

Advertisement

इन दोनों के अलावा कई सीनियर बल्लेबाज़ नहीं चले और उनमें सबसे पहला नाम है केएल राहुल का जो पहले मैच के बाद लगातार दूसरी बार फ्लॉप साबित हुए हैं। इस मैच में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं लेकिन उनका बल्ला ना चलने के बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ट्विटर पर फैंस राहुल को ख़राब बल्लेबाजी के लिए काफी ट्रोल कर रहे हैं। 

Advertisement

इस मैच में केएल राहुल जब बल्लेबाज़ी के लिए आए थे तब टीम इंडिया एक मज़बूत स्थिति में थी और ऐसा लग रहा था कि भारत 500 रन भी बना सकता है लेकिन ईशान किशन और विराट कोहली की 290 रनों की साझेदारी के बाद टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर ने धोखा दे दिया और टीम इंडिया 409 तक ही पहुंच सकी। हालांकि, 409 बनाने के बावजूद फैंस केएल राहुल पर रहम नहीं दिखा रहे हैं और उनको फिर से ट्रोल कर रहे हैं।

आइए देखते हैं कि राहुल को फैंस क्या कह रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार