पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारतीय टीम के कप्तान के रूप में विराट कोहली की जगह लेने के लिए केएल राहुल आदर्श उम्मीदवार हैं। कोहली ने 2014 के अंत में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी, 2017 में बीसीसीआई ने उन्हें वनडे और टी-20 टीम की भी कमान सौंपी थी। 

Advertisement

आकाश के अनुसार जब भी कोहली कप्तानी छोड़ेंगे, तो टीम की कमान संभालने के लिए राहुल सबसे अच्छा विकल्प रहेंगे। साल 2014 में एमएस धोनी के आखिरी टेस्ट मैच के दौरान ही राहुल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।  

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर अगले कप्तान को लेकर पूछे गए एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।

आकाश ने कहा,“ मुझे उम्मीद है कि उनकी कप्तानी अच्छी होगी। दरअसल, हमें उनकी कप्तानी का अंदाजा हो जाएगा कि वह किस तरह से खेल को चलाते हैं और किस रणनीति का इस्तेमाल करते हैं।  अगर हम कोहली और रोहित को देखते हैं, तो वह एक ही आयु वर्ग के हैं  और एक समय ऐसा आएगा जब आपको लगेगा कि उनकी कप्तानी में कुछ कमाल नहीं रहा।”

“ जैसे एक समय में एमएस धोनी ने कोहली को कप्तानी सौंपी थी,ऐसे ही समय आएगा विराट कोहली किसी दूसरे को टीम की कमान देंगे। जब भी वह ऐसा करेंगे, तो यह संभव है कि राहुल इस लाइन में सबसे पहले उम्मीदवार होंगे।”

बता दें कि राहुल 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। उन्हें टीम से अलग हो चुके रवितंद्रन अश्विन की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार