इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की नाबाद 152 रनों की शतकीय पारी के दम पर पंजाब किंग्स के सामने 265 रनों का लक्ष्य रखा। सीज़न की शुरुआत में चूकने के बाद, राहुल ने इस बार पंजाब के खिलाफ कोई गलती नहीं की और बाउंड्री लगाकर शतक पूरा किया। शतक लगाने के बाद उनका सेलिब्रेशन भी चर्चा का विषय बन गया।

Advertisement

47 गेंदों में शतक पूरा करने के बाद राहुल ने दर्शकों को 'X' का निशान दिखाकर जश्न मनाया। राहुल के इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि दिल्ली को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में केएल राहुल और नितीश राणा की जोड़ी का हाथ रहा, जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी की। इस सीजन लगातार 7वां टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। डीसी को 2.4 ओवर में पथुम निसांका के रूप में पहला झटका लगा। निसांका 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उस समय तक टीम के खाते में महज 28 रन ही जुड़ सके थे।

यहां से केएल राहुल ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। नितीश 44 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद डेविड मिलर ने केएल राहुल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 9 गेंदों में 16 रन की अटूट साझेदारी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को उसके आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया। केएल राहुल 67 गेंदों में 9 छक्कों और 16 चौकों के साथ 152 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ केएल आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने। डेविड मिलर ने 3 गेंदों में नाबाद 3 रन अपने खाते में जोड़े। पंजाब किंग्स की तरफ से जैवियर बार्टलेट और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता हाथ लगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार