लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने मंगलवार (19 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ हुए मुकाबले में 24 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान राहुल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए। 

Advertisement

राहुल 166 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं औऱ इसके साथ ही वह टी-20 में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (Fastest Indian To 6000 T20 Runs) बन गए। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 6000 टी-20 रन तक पहुंचने के लिए 184 पारियां खेली थी। 

Advertisement

सबसे तेज 6000 टी-20 रन के मामले में राहुल से आगे सिर्फ तीन खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (162 पारी), पाकिस्तान के बाबर आजम (165 पारी)। सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने के मामले में राहुल तीसरे नंबर पर हैं। शॉन मार्श 180 पारियों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल तीसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 52 पारियों में 1831 रन दर्ज हैं। उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली हैं। 

मैच की बात करें तो लखनऊ को बैंगलोर के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर कप्तान फाफ डु प्लेसिस (96 रन) के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ की 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन तक ही पहुंच सकी। बैंगलोर के लिए गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए जोश हेजलवुड ने 4 विकेट अपने खाते में डाले। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार