18 जनवरी। राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया। इस जीत में केएल राहुल हीरों साबित हुए जिन्होंने केवल 52 गेंद पर 80 रनों की तूफानी पारी खेली और भारत के स्कोर को 340 रन पर ले जाने में खास भूमिका निभाई।

Advertisement

इसके साथ - साथ केएल राहुल ने विकेटकीपिंग से भी कमाल किया और एक बेहतरीन स्टंपिंग भी की। केएल राहुल को उनके शानदार बल्लेबाजी औऱ विकेटकीपिंग के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Advertisement

मैच के बाद कप्तान कोहली केेएल राहुल के परफॉर्मेंस से काफी खुश नजर आए। कोहली ने कहा कि केएल राहुल एक क्लास खिलाड़ी है उसे टीम से बाहर रखना काफी मुश्किल हैं।

आपको बता दें कि केएल राहुल ने अपनी विकेटकीपिंग से साबित कर दिया कि वो इस दोहरी भूमिका को निभाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। खासकर बल्लेबाजी के अलावा जिस तरह से केएल राहुल ने एरोन फिंच को स्टंप आउट किया वो हैरान करने वाला था। केएल राहुल के इस स्टंपिंग को देखकर हर किसी को धोनी का याद आ गई।

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 16वें ओवर में एरोन फिंच को रविंद्र जडेजा की गेंद पर तेजी दिखाकर स्टंप आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। केएल राहुल के द्वारा फिंच को स्टंप करने के बाद सोशल साइट्स पर ऋषभ पंत को लेकर बातें होने लगी। फैन्स ऋषभ पंत की टांग खिंचाई करने लगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार