लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे धीमी पारी का रिकॉर्ड बनाया। लखनऊ में गुवाहाटी टाइगर्स के खिलाफ खेलते हुए राहुल ने 61 गेंदों पर 111.48 की स्ट्राइक रेट से 68 रन की पारी खेली। ऐसे में उन्होंने शुभमन गिल को पछाड़ दिया है। 

Advertisement

गिल ने 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए 62 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली थी। वार्नर ने भी 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ 62 गेंदों पर 70* रन बनाये थे। कुल मिलाकर, स्ट्राइक रेट मुताबिक सबसे धीमी आईपीएल पारी का रिकॉर्ड भी जेपी डुमिनी के नाम है जिन्होंने 2009 में डरबन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ 93.65 की स्ट्राइक रेट से 63 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली थी। 
 
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 135 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान हार्दिक पांड्या ने बनाये। उन्होंने 50 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा ऋद्धिमान साहा ने 37 गेंद में 6 चौको की मदद से 47 रन की पारी खेली। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मार्कस स्टोइनिस और क्रुणाल पांड्या ने लिए। वही एक-एक विकेट नवीन उल हक और अमित मिश्रा ने लिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 128 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान केएल राहुल ने बनाये। उन्होंने 61 गेंद में 8 चौको की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच में उन्होंने 38 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था।  काइल मेयर्स ने 19 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये। उनके अलावा  क्रुणाल पांड्या ने 21 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट नूर अहमद और मोहित शर्मा को मिले। वहीं एक विकेट राशिद खान को मिला। 

राहुल की धीमी पारी की वजह से ही लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा। राहुल की इस धीमी पारी की आलोचना फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट जमकर कर रहे है। अगर राहुल अंतिम के 5 ओवरों में थोड़ा तेज खेलते तो लखनऊ को जीत मिल जाती और वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ सकते थे। लखनऊ के फैंस के लिए ये हार काफी दुखदायी है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार