KL Rahul Ignores Sanjiv Goenka: आईपीएल 2025 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी छठी जीत हासिल की। दिल्ली को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य मिला था जिसे उन्होंने 2 विकेट खोकर 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए अभिषेक पोरेल (51 रन) और केएल राहुल (57 रन) ने शानदार पारियां खेलकर जीत सुनिश्चित की।

Advertisement

ये मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड पर केएल राहुल की वापसी की एक बड़ी कहानी भी थी। आईपीएल 2022 से 2024 तक राहुल लखनऊ की टीम के कप्तान थे लेकिन 2024 में राहुल ने एलएसजी का साथ छोड़ दिया। टीम का साथ छोड़ने का उन्होंने जो आधिकारिक कारण बताया वो ये था कि वो अधिक स्वतंत्रता के साथ खेलना चाहते थे और एक आरामदायक ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना चाहते थे।

Advertisement

इससे पहले आईपीएल 2024 में, एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, जिसमें संजीव गोयनका एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से एलएसजी की हार के बाद केएल राहुल से गुस्से में बात करते हुए दिखाई दे रहे थे। केएल राहुल के एलएसजी का साथ छोड़ने के पीछे गोयनका के साथ उनकी तकरार भी एक कारण मानी जा रही है लेकिन आईपीएल 2025 में जब पहली बार दोनों फिर से क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने आए तो एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

इन दोनों की मुलाकात अजीबोगरीब रही। राहुल ने मैच के बाद गोयनका को एकतरह से नजरअंदाज करते हुए नजर आए। उन्होंने जल्दबाजी में गोयनका से हाथ मिलाया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गोयनका राहुल को कुछ कहते हुए दिखाई दिए, लेकिन राहुल उनकी बात पर गौर किए बिना ही आगे बढ़ते गए। इस घटना ने सोशल मीडिया पर फिर से मीम्स और कमेंट्स की भरमार कर दी है। कुछ फैंस तो ये कह रहे हैं कि राहुल ने गोयनका से बदला ले लिया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार