आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 5वें मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 199 रनों पर ढेर हो गई जवाब में भारत ने भी अपने 3 विकेट सिर्फ 2 रन पर गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद विराट कोहली (85) और केएल राहुल (97 नाबाद) ने शानदार साझेदारी करके भारतीय पारी को संभाला और जीत तक पहुंचाने का काम किया।

Advertisement

विराट कोहली तो शतक से चूक गए लेकिन केएल राहुल के पास शतक बनाने का मौका था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और विनिंग रन बनाने के बावजूद उनका रिएक्शन सारी कहानी बयां कर रहा था। इस समय एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो विनिंग शॉट लगाने के बाद घुटनों पर बैठ जाते हैं।

Advertisement

दरअसल, इसकी वजह ये थी कि मैच में भारत को जीत के लिए एक छक्के की जरूरत थी और राहुल अभी भी अपने शतक से 9 रन दूर थे। उनका शतक तभी संभव था यदि वो पहले चौका और उसके बाद छक्का मार देते लेकिन उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का मार दिया और उनका शतक लगाने का सपना धरा का धरा रह गया और यही कारण था कि वो विनिंग शॉट लगाने के बावजूद कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। हालांकि, टीम की जीत के बाद स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ गई और वो भी मुस्कुराने लगे। उनके इस शॉट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

विराट कोहली और केएल राहुल की जुझारू पारियों से पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार काम किया और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 199 रनों पर ढेर कर दिया। भारत के लिए स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने भी 2-2 विकेट लिए। इस मैच में जीत के बाद भारत के लिए अगली चुनौती अफगानिस्तान की होगी। ये मुकाबला 11 अक्तूबर के दिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार