बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार (22) से मीरपुर के शेरे बांग्ला स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर आई है। कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं और उनके दूसरे मैच में खेलने को लेकर संदेह है। बुधवार (21 दिसंबर) को नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान के दौरान राहुल के अंगूठे पर गेंद लगी। जिसके बाद उन्हें चोट की जगह पर बर्फ लगाने की सलाह दी गई है। 

Advertisement

मैच की पूर्व संध्या पर भारत के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने कहा, “ चोट ज्यादा गंभीर नहीं लिख रही है, अगर ज्यादा सूजन नहीं होती तो वह कल खेलेंगे। अगर राहुल नहीं खेलते तो चेतेश्वर पुजारा कप्तानी करेंगी। जिसकी संभावना कम लग रही है।”

Advertisement

बता दें कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण पहले ही इस मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। पहले टेस्ट मैच में भी रोहित नहीं खेले थे। उनकी गैरमौजूदगी में राहुल को कप्तानी सौंपी गई थी और पुजापा को उप-कप्तान बनाया गया था। राहुल की कप्तानी में भारत ने पहला टेस्ट मैच 188 रन से जीता था। 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में राहुल दोनों पारियों में बल्ले से फ्लॉप रहे थे। पहली पारी में 22 रन और दूसरी पारी में 29 रन बनाए थे। वहीं पुजारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 90 रन और दूसरी पारी में नाबाद 102 रन बनाए थे। 

राहुल बाहर होते हैं तो उनकी जगह अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिल सकता है। ईश्वरन ने बांग्लादेश ए के खिलाफ हुई सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बीसीसीआई ने ईश्वरन को रोहित की जगह टीम में शामिल किया गया था।     

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार