17 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि केएल राहुल टीम के नंबर 1 सलामी बल्लेबाज हैं।  कप्तान कोहली के इस बयान के बाद दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर की प्लेइंग इलेवन में जगह पानें की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

OMG: फाफ डु प्लेसिस मैच में गेंद से छेड़छाड़ करते पकड़े गए,मिल सकती है बड़ी सजा

Advertisement

राजकोट में खेले गए पहले ड्रॉ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों के फेल होने के बाद केएल राहुल को टीम में वापस बुलाया गया है। इसके चलते कर्नाटक के राहुल को राजस्थान के खिलाफ चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच के बीच में से बुलाया गया। 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने 500-1000 की नोटबंदी पर दिया बड़ा बयान, PM नरेंद्र मोदी के बारे में बोला ऐसा

Advertisement

राहलु के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की पुष्टि के साथ ही दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले गौतम गंभीर के करियर एक बार फिर सकंट में नजर आ रहा है। 

कप्तान विराट ने प्रैस कॉफ्रेंस के दौरान कहा कि “ मुरली विजय के साथ भारतीय पारी के शुरूआत करने के लिए केएल राहुल हमारी पहली पसंद हैं। वे फिट हो चुके हैं और नियमों के तहत ही उन्हें फर्स्ट क्लास मैच के बीच में से बुलाया गया। .

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए डबल खुशी, केएल राहुल के बाद अब इस दिग्गज खिलाड़ी की होगी वापसी

“हम उनके जल्द से जल्द ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे ही टीम संजोयन होता है और आप वही करते हैं जो टीम के लिए बेस्ट होता है।“

राहुल के न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में चोटिल होने के बाद टी इंडिया में शामिल हुए  गंभीर ने दो टेस्ट मैच खेले और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 व 50 तथा इंग्लैंड के खिलाफ 29 और 0 रन बनाए। 

बड़ी खबर: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा इंग्लैंड का ये खिलाड़ी

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार