बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम टेस्ट में भारतीय टीम मज़बूत स्थिति में पहुंच चुकी है। पहली पारी में भारतीय टीम ने 404 रन बनाए थे जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और इस तरह टीम इंडिया को 254 रनों की भारी भरकम लीड मिल गई। इस लीड को और आगे बढ़ाने के लिए केएल राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर उतरी।

Advertisement

इस मैच की पहली पारी में फ्लॉप रहने वाले केएल राहुल से फैंस को दूसरी पारी में बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो दूसरी पारी में भी फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर गए। केएल राहुल ने दूसरी पारी मेें 62 गेंदों का सामना किया और 37 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 23 रन बनाए। राहुल इससे पहले पहली पारी में भी 54 गेंदों में 22 रन ही बना पाए थे।

Advertisement

इन दोनों पारियों में केएल राहुल का स्ट्राइक रेट 41 का भी नहीं था और मैच से पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी बड़ी बातें हांकते हुए कहा था कि उनकी टीम अग्रेसिव क्रिकेट खेलेगी लेकिन जब कप्तान ही इतना स्लो खेलेगा तो आप बाकी टीम से क्या ही उम्मीद करोगे। यही कारण है कि टीम इंडिया इस टेस्ट मैच में बेशक मज़बूत स्थिति में हो लेकिन राहुल इस समय भयंकर ट्रोल हो रहे हैं।

राहुल पिछले काफी समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और अब फैंस का मानना है कि वो टीम इंडिया पर बोझ बनते जा रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से राहुल को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार