वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। केएल राहुल (KL Rahul) और अक्षर पटेल (Axar Patel) पूरी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार (11 फरवरी) की शाम को एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 फरवरी को खेले गए दूसरे वनडजे के दौरान केएल राहुल की हैमस्ट्रिंग में चोट आ गई थी। इस कारण वह तीसरे वनडे से भी बाहर हो गए थे। वहीं अक्षर पटेल कोविड-19 से उभरने के बाद रिहैबिलिटेशन के अंतिम चरण में हैं। यह दोनों खिलाड़ी अब बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अदाकमी (NCA) जाएंगे।

Advertisement

बता दें कि राहुल की जगह शामिल किए गय ऋतुराज गायकवाड़ भी कोरोना से ठीक होकर लौटे हैं। इसके चलते वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से भारत के लिए डेब्यू किया। 

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के सभी मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसकी शुरूआत 16 फरवरी को होगी। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद। सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार