नई दिल्ली, 10 सितम्बर| बीसीसीआई के चयन प्रमुख एमएसके प्रसाद ने कहा है कि लोकेश राहुल का फार्म चयनकर्ताओं के लिए चिंता का सबब है और इसी को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा को टेस्ट ओपनर के तौर पर आगे किया जा सकता है। राहुल ने वेस्टइंडीज में खेलते हुए दो मैचों में 44, 38, 13 और 6 रनों की पारी खेली।

Advertisement

राहुल इतने खराब दौर से गुजर रहे हैं कि 12 पारियों के बाद भी वह एक अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ राहुल ने 149 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

प्रसाद ने इंडिया टुडे से कहा, "वेस्टइंडीज दौरे के के समापन के बाद से अब तक चयन समिति की बैठक नहीं हुई है। हम निश्चित तौर पर राहुल को ओपनर के तौर पर बनाए रखने के सम्बंध में चर्चा करेंगे। वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन अभी वह खराब दौर से गुजर रहे हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए हम रोहित को बतौर टेस्ट ओपनर आजमा सकते हैं।"

इससे पहले, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी रोहित को टेस्ट ओपन के तौर पर मौका दिए जाने की वकालत की थी। गांगुली ने कहा था कि रोहित को निश्चित तौर पर लम्बे फारमेट में और मौका मिलना चाहिए। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 और इतने ही टेस्ट मैच खेलने हैं। यह सीरीज 15 सितम्बर से शुरू होगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार