अगस्त 17, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): आज की तारीख में अपने सर्वोत्म फॉर्म में चल रहे क्रिकेटर्स या फिर पूर्व के महान क्रिकेटर्स क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने से पहले रोजी-रोटी चलाने के लिए उन्हीं काम को करते थे जो एक आम आदमी करता है। जीं हां कोई ट्रक चलाते थे तो कोई पेट्रॉल पंप पर काम करते थे। रंगना हेराथ की फिरकी पर नाचे कंगारू,श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्विप।

Advertisement

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल जॉनसन क्रिकेट में आने से पहले मामूली ट्रक ड्राइवर थे। जॉनसन ने पैसे कमाने के लिए काफी लम्बे समय तक ट्रक ड्राइवर का काम किया।

Advertisement

इसके अलावा मिसेल जॉनसन प्लम्बिंग मेटेरियल सप्लाई करने का भी काम करते थे। इन कामों से वक्त निकाल कर जॉनसन गेंदबाजी की बारीकियां सीखते थे।

आज हम आपको कुछ ऐसे क्रिकेटर का नाम बताने जा रहे हैं जो क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने से पहले कोई और काम करके गुजर-बसर करते थे। एबी डी विलियर्स ने अपने संन्यास को लेकर तोड़ी चुप्पी, अपने आपको बता दिया मूर्ख।

► मिसेल जॉनसन के अलावा वर्तमान में इंडियन क्रिकेट टीम के हैड कोच अनिल कुंबले क्रिकेट में शोहरत पाने से पहले टाइटन कंपनी में कार्यरत थे।

Advertisement

► ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग क्रिकेटर बनने से पहले पेट्रोल पंप पर काम करते थे।

► पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा क्रिकेट में शोहरत पाने से पहले बैंक में नौकरी किया करते थे।

► न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कोच शेन बॉन्ड क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने से पहले पुलिस की नौकरी करते थे।

Advertisement

► बरमूडा के पूर्व क्रिकेटर ड्वेन लीवररॉक वैन चलाकर गुजर बसर किया करते थे।

► ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जो ड्वेस भी शेन बॉन्ड की तरह पुलिस की नौकरी करते थे।

► यूएई क्रिकेटर मोहम्मद तौकीर भी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा की तरह बैंक में नौकरी करते थे।

Advertisement

► भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को क्रिकेट ने मान-सम्मान और शोहरत सब कुछ दिया। मगर धोनी के फैंस को जानकर हैरानी होगी कि वे क्रिकेटर बनने से पहले रेलवे में टीटी की नौकरी करते थे।

► भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन क्रिकेटर बनने से पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क की नौकरी करते थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार