जॉर्जटाउन (गयाना), 8 अगस्त | भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को यहां के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज कब्जाने के बाद अब भारत का लक्ष्य वनडे सीरीज भी जीतना होगा और वह इसी लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

विश्व कप की हार से परे हटते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने नई शुरुआत की है और वेस्टइंडीज को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया है। टी-20 की विश्व विजेता को भारत ने हर मैच में लगभग एकतरफा अंदाज में पटखनी दी।

Advertisement

वनडे सीरीज के आगाज से पहले कोहली ने कड़ी तैयारी कर ली है। कप्तान कोहली अपनी फिटनेस पर भी वर्क करते हुए नजर आए।

पहले वनडे से पहले कोहली जिम में वर्क आउट करते हुए नजर आए हैं और उन्होंने वकायदा वीडियो भी सोशल साइट्स पर पोस्ट की है। देखिए 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार