नई दिल्ली, 3 मार्च| भारत को पहली बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव का मानना है कि विराट कोहली को अब ज्यादा प्रैक्टिस करने की जरूरत है क्योंकि उनके रिफ्लैक्सेस तथा हाथ-आंख के बीच का संयोजन शायद कम हो रहा है। 

Advertisement

कपिल ने हिन्दी समाचार चैनल एबीपी न्यूज से कहा, "जब आप एक तय उम्र पर पहुंच जाते हो, जब आप 30 पार कर लेते हो तो आपकी आंखों पर इसका असर होता है। अंदर आती गेंदें उनकी ताकत हुआ करती थी और कोहली उन्हें फ्लिक कर चौके के लिए भेज दिया करते थे लेकिन वह इन्हीं गेंदों पर दो बार आउट हो चुके हैं। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें अपनी नजरों के साथ बेहतर तालमेल बैठाने की जरूरत है।"

Advertisement

न्यूजीलैंड में खेले गए दो टेस्ट मैचों में कोहली ने सिर्फ 38 रन बनाए। कोहली से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। वनडे और टी-20 में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला। वह इस दौरे पर कुल 11 पारियों में सिर्फ 218 रन ही बना सके।

पूर्व कप्तान ने कहा, "जब बड़े खिलाड़ी इनस्विंग गेंदों पर बोल्ड और एलबीडब्ल्यू आउट होने लगते हैं तो तब आपको उन्हें कहना होता है कि आप ज्यादा प्रैक्टिस करो। यह बताता है कि आपकी नजरें और रिफलेक्सेस थोड़े कम हो गए हैं और बहुत जल्दी आपकी मजबूती आपकी कमजोरी में बदल सकती है।

उन्होंने कहा, "18-24 के बीच आपकी आंखें एक दम शीर्ष स्तर पर रहती हैं। यह निर्भर करता है कि आप उन पर कैसे काम करते हैं।" 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार