India vs South Africa 1st ODI Highlights: रांची के JSCA स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली की दमदार 135 रन की पारी के दम पर 349 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ अफ्रीका संघर्ष करने के बावजूद 332 रन तक ही पहुंच सकी। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 और हर्षित राणा ने 3 विकेट झटके।

Advertisement

रविवार (30 नवंबर) को रांची में खेले गए पहले वनडे में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और यशस्वी जायसवाल 18 रन पर ही अपनी विकेट दे बैठे। हालांकि, इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 136 रन की शानदार साझेदारी की। रोहित ने 51 गेंदों पर 57 रन की तेज़ पारी खेली।

Advertisement

बीच में भारत ने रुतुराज (8) और वॉशिंगटन सुंदर (13) के विकेट गंवाए, लेकिन कोहली ने एक छोर से मजबूती बनाए रखी और अपने वनडे करियर का 52वां शतक जमाया। उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रन की शानदार पारी खेली जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

कप्तान केएल राहुल ने भी बढ़िया सहयोग दिया और 56 गेंदों पर 60 रन ठोके। अंत में रविंद्र जडेजा ने सिर्फ 20 गेंदों पर 32 रन की तेज पारी खेली, जिससे भारत ने 50 ओवर में 349 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। 

साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर, कोर्बिन बॉश, ओटनिल बार्टमैन और मार्को यान्सेन को 2-2 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। हर्षित राणा ने दूसरे ही ओवर में रयान रिकेल्टन और क्विंटन डी कॉक को खाता खोले बिना आउट कर दिया। कप्तान एडेन मार्कराम भी केवल 7 रन पर चलते बने। हालांकि, इसके बाद मध्य ओवरों में मैथ्यू ब्रीट्ज़के (72) और मार्को यान्सेन (70)  ने टीम को वापसी काराई। जबकि अंतिम ओवरों में कोर्बिन बॉश (67) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा, लेकिन टीम 332 रन तक ही पहुंच सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत के लिए कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, उन्होंने 4 विकेट झटके। वहीं, हर्षित राणा ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ भारत ने वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार