नई दिल्ली, 26 मई| पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि अगर वह इस समय खेल रहे होते तो वो और विराट कोहली दोस्त भी होते और दुश्मन भी।

Advertisement

अख्तर ने वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में कहा, "हम दोनों पंजाबी हैं बड़े दिलवाले..हम मैदान के बाहर अच्छे दोस्त होते और मैदान के अंदर दुश्मन।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "विराट के साथ है कि अगर आप उनसे लड़ाई करते हो तो वो और ज्यादा फोकस हो जाते हैं। इसलिए उन्हें आउट करने के लिए मैं उनका फोकस तोड़ता। मैं उनके सिर पर चढ़ता। अपने बेहतरीन तेजी से मैं उन्हें गेंद को कट करने और पुल करने को मजबूर करता क्योंकि उनके पास यह दोनों शॉट्स नहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि उन्हें ड्राइव करना पसंद है। तो मैं अपनी तेज गेंदबाजी से उन्हें ड्राइव करवाता और बीच-बीच में उनसे बात करता रहता। इसी तरह का कुछ जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड में किया था।"

अख्तर से जब पूछा गया कि वो किस बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाते तो उन्होंने अपने पूर्व कप्तान इंजमान उल हक का नाम लिया।

अख्तर ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो इंजमाम उल हक। मेरा एक्शन काफी अलग है, लेकिन मैं 10 साल में एक भी बार उन्हें नेट्स में आउट नहीं कर पाया। मुझे लगता है कि वह दूसरों की अपेक्षा एक सेकेंड पहले मेरी गेंद को पढ़ लेते थे।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार