17 जून।  क्रिकेट के मैदान में ऐसा बहुत कम होता है, जब किसी बल्लेबाज को अम्पायर ने आउट नहीं दिया और वह पवेलियन की तरफ चल देता है।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के साथ हुए विश्व कप मुकाबले के दौरान भी ऐसा ही कुछ किया। कोहली का इस तरह मैदान से बाहर जाना कमेंटेटरों के बीच भी चर्चा का विषय बना रहा। 

Advertisement

कोहली को अम्पायर ने 314 के कुल योग पर मोहम्मद आमिर की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट भी नहीं दिया था, लेकिन वह खुद को आउट मानकर पवेलियन की तरफ चले गए।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कोहली के कैच आउट की अपील की थी लेकिन अम्पायर ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इसी बीच, कोहली ने खुद को आउट मानकर पवेलियन की राह पकड़ ली। कोहली 77 के निजी योग पर पवेलियन लौटे। बाद में वह विकेट आमिर के खाते में जुड़ा।

कोहली जब पवेलियन लौटे थे, तब भारत ने पांच विकेट पर 314 रन बनाए थे। दो ओवर बचे थे। इसके बाद विजय शंकर (नाबाद 15) और केदार जाधव (नाबाद 9) ने स्कोर को 336 रनों तक पहुंचाया।

आपको बता दें कि टीवी रिप्ले में देखने के बाद कोहली को काफी अफसोस हुआ और पवेलियन में अपने बल्ले को बार - बार उठाकर देख रहे थे कि आखिर में बल्ले के किस जगह से आवाज आ रही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार