इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार, 06 अप्रैल को ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

IMD के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच पर बारिश का असर पड़ने की बहुत ज़्यादा संभावना है, जिससे मैच छोटा भी हो सकता है। IMD ने मैच से पहले कहा, "राज्य में तूफ़ानों का एक और दौर आने की संभावना है, जिसमें रविवार से गुरुवार तक ओले और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश की तीव्रता और फैलाव मंगलवार और बुधवार को अपने चरम पर होने की उम्मीद है। मंगलवार को मौसम और भी ज़्यादा खराब होने की उम्मीद है।"

Advertisement

मौसम पूर्वानुमान की मानें तो बारिश इस मैच के दौरान खलल डाल सकती है ऐसे में हो सकता है कि ये मैच 40 ओवर से भी छोटा हो जाए लेकिन अगर इंद्र देवता मेहरबान रहे और ये मैच पूरे 40 ओवर का हुआ तो यकीन मानिए फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट होना तय है क्योंकि दोनों ही टीमों के पास खतरनाक बैटिंग लाइनअप है और ईडन गार्डन्स का विकेट एक बड़े स्कोर का गवाह बन सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले खेले गए थे जिसमें से एक पंजाब किंग्स ने जीता, वहीं एक बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो ईडन गार्डन्स के मैदान पर ही खेला गया था जहां पंजाब किंग्स ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 201 रन ठोक दिए थे। इसके बाद कोलकाता ने अपनी इनिंग के पहले ओवर में बिना कोई विकेट खोकर 7 रन बनाए, लेकिन फिर बारिश के कारण पूरा मैच ही रद्द करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार