कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) का दूसरा कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है। केकेआर ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। केकेआर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा, " 19 मार्च को नीतीश राणा का टेस्ट हुआ था और वह 21 मार्च को मुंबई में टीम होटल पहुंचे थे और तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। 

Advertisement

आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार, 22 मार्च को उनका फिर से टेस्ट किया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे। तब उसे उनके अंदर कोई लक्षण नहीं है और पूरी तरह से ठीक हैं।"

Advertisement

टीम ने आगे कहा, " आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार, वह आइसोलेशन में थे और गुरुवार को उनका फिर से टेस्ट किया गया और हम इस बात से खुश हैं कि उनका दूसरा कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया है। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर देंगे।"

26 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल के पिछले सत्र में 14 मैचों में 352 रन बनाए थे। नीतीश ने आईपीएल में 60 मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 28.17 के औसत और 135.56 की स्ट्राइक रेट से 1437 रन बनाए हैं।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार