कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मध्य के ओवरो में शानदार वापसी करते हुए उसे 10 रनों से हरा दिया।

Advertisement

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल त्रिपाठी (81रन,51गेंद,8चौके,3चौके) की पारी की मदद से किसी तरह 20 ओवरों में 167 रन बनाए। चेन्नई एक समय तक मैच में थी ,लेकिन शेन वॉटसन(50रन,40गेंद,6चौके,1छक्का) के आउट होने के बाद टीम मैच में से गायब हो गई और 20ओवरों में सात विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी।

Advertisement

शिवम मावी ने फाफ डुप्लेसिस(17) को आउट कर टीम को शुरुआती सफलता तो दिलाई। लेकिन इसके बाद वॉटसन और अंबाती रायडू ने अपने पैर जमा लिए और टीम को 10 ओवरों में 90 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया।

लेकिन मजबूत स्थिति में दिख रही चेन्नई ने छह गेंदों के भीतर इन दोनों बल्लेबाजों के विकेट खोदिए।13वें ओवर की पहली गेंद पर रायडू आउट हुए और 14वें ओवर की पहली गेंद पर वॉटसन। यहां से चेन्नई को 67 रनों की जरूरत थी और दबाव दुनिया के महानतम फिनिशरों में से एक धोनी पर था। धोनी(11) को वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड कर चेन्नई की बची हुई उम्मीदों को खत्म कर दिया।

आखिरी ओवर में 26 रन चाहिए थे। केदार जाधव (नाबाद7)   और रविंद्र जडेजा(नाबाद21) ने पूरी कोशिश की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

इससे पहले, कोलकाता ने इस मैच में कुछ बदलाव  किए। पिछले मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले त्रिपाठी को सुनील नारायण के स्थान पर शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा गया।

Advertisement

कोलकाता का यह प्रयोग तो सफल रहा लेकिन बाकी चीजें समान रहीं। मसलनन इयोन मोर्गन का बल्ला चलान ही आंद्रे रसेल का। गिल(11) टीम के पहले विकेट के रूप में आउट हुए। नीतीश राणा(9) भी जल्दी आउट हो गए। 

यहां  कोलकाता ने सभी को हैरान करदिया,क्योंकि  चौथे नंबर पर नारायण बल्लेबाज करने आए जो नौ गेदों पर 17 रन बना सके। उन्होंने एक चौका और एक छक्का मारा लेकिन कर्ण शर्मा की गेंद पर वह आउट हो गए। उनके बाद आए मोर्गन(7) और आंद्रे रसेल(2) एक बार फिर विफल रहे। दूसरे छोर पर हालांकि त्रिपाठी खड़े थे और जब तक वो थे तब तक टीम के 190 के आस पास जाने की पूरी उम्मीद थी। ड्वेन ब्रावो ने 16.5 ओवर में उनको आउट कर कोलकाता के अरमानों पर पानी फेर दिया।

कप्तान दिनेश कार्तिक(12) का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। अंत में नाबाद रहने वाले पैट कमिंस ने नौ गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगा टीम को 167 के स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार