मोहाली, 4 मई (CRICKETNMORE)| युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (नाबाद 65) की परिपक्व पारी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को शुक्रवार को मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब के ऊपर सात विकेट से बेहद अहम जीत दिला दी।

Advertisement

पंजाब ने बल्लेबाजी की दावत मिलने पर सैम कुरैन (नाबाद 55) की आखिरी के ओवरों में खेली गई आतिशी पारी के दम पर कोलकाता को 184 रनों का लक्ष्य दिया। कोलकाता ने दो ओवर पहले ही महज तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर अपने आप को अंतिम-4 की रेस में बनाए रखा है।

Advertisement

कोलकाता की जीत के नायक युवा बल्लेबाज गिल रहे, जिन्होंने अपनी परिपक्वता का परिचय देते हुए शुरू से लेकर अंत तक एक छोर संभाले रखा और मुश्किल परिस्थति में भी खड़े रहकर टीम को जीत दिलाई। गिल ने अपनी पारी में 49 गेंदें खेलीं, जिनमें से पांच पर चौके और दो पर छक्के मारे। 

गिल को बाकी बल्लेबाजों का भी अच्छा साथ मिला। अपनी टीम के साथियों के साथ गिल ने अच्छी साझेदारियां कीं। उन्होंने पहले अपने सलामी जोड़ीदार क्रिस लिन के साथ पहले विकेट के लिए 62 रन बोर्ड पर टांगे। एंड्रयू टाई ने अपनी ही गेंद पर लिन का कैच ले कोलकाता को पहला झटका दिया। लिन ने 22 गेंदों पर 46 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

इसके बाद गिल ने रोबिन उथप्पा के साथ मिलकर टीम को 100 के आंकड़े तक पहुंचा दिया। यहीं उथप्पा, रविचंद्रन अश्विन के हाथों आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रनों की पारी खेली।

दूसरे छोर पर गिल अपनी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और बड़े शॉट्स लगा रहे थे। उथप्पा के जाने के बाद उन्हें तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल का साथ मिला। दोनों ने मिलकर जो बल्लेबाजी की उससे पंजाब की जीत की उम्मीदें धाराशायी हो गई थीं। इन दोनों ने 26 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी कर कोलकाता को जीत की दहलीज के करीब पहुंचा दिया। 

 
Advertisement

रसेल की पारी को मोहम्मद शमी ने खत्म किया। रसेल ने 14 गेंदों का सामना करते हुए दो-दो छक्के और चौकों की मदद से 24 रन बनाए। 

रसेल जब आउट हुए तब कोलकाता को जीत के लिए 31 गेंदों पर 34 रनों की जरूरत थी और गिल एक छोर संभाले हुए थे। गिल ने फिर कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर जरूरी रन दो ओवर पहले ही बना लिए और अपनी टीम को जीत दिलाई। कार्तिक नौ गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इस जीत के साथ कोलकाता के 13 मैचों में छह जीत और सात हार के बाद 12 अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर है। इस जीत ने उसे प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है। 

Advertisement

इससे पहले, कुरैन ने आखिरी ओवर में 22 रन बना पंजाब को निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 183 के स्कोर तक पहुंचाया। कुरैन ने अपनी नाबाद पारी में 24 गेंदें खेलीं और सात चौकों के अलावा दो छक्के मारे।

आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में कोलकाता के कप्तान कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। संदीप वॉरियर ने कोलकाता को अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने पहले लोकेश राहुल (2) और फिर क्रिस गेल (14) को पवेलियन भेज दिया। निकोलस पूरन और मयंक अग्रवाल ने तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी कर पंजाब को मजबूती दी। 

पूरन को नीतीश राणा ने 91 के कुल स्कोर पर संदीप के हाथों कैच करा पंजाब को तीसरा झटका दिया। पूरन ने 27 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के मार 48 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

मयंक की पारी का अंत रन आउट के साथ हुआ। उन्होंने 26 गेंदें खेली जिनमें से दो चौके और एक छक्का मार 36 रन बनाए। मयंक के जाने के बाद पंजाब की स्थिति बिगड़ने और कोलकाता के हावी होने का डर था, लेकिन कुरैन और मनदीप सिंह (25) ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों आराम से स्कोरबोर्ड चलाते रहे। 

इस बीच सुनील नरेन की गेंद पर रिंकू सिंह ने कुरैन का कैच भी छोड़ा। हैरी गार्ने ने मनदीप को आउट कर कोलकाता को राहत दी। कप्तान रविचंद्रन अश्विन को रसेल ने खाता नहीं खोलने दिया। कोलकाता एक बार फिर हावी होने की कगार पर थी, लेकिन यहां से कुरैन का बल्ला तेज हो गया। उन्होंने इसी ओवर में रसे पर दो चौके मारे। 

गार्ने द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में कुरैन ने तीन चौके और एक छक्का लगा पंजाब को मजबूत स्कोर दिया। 

Advertisement

कोलकाता के लिए संदीप ने दो विकेट लिए। गार्ने, आंद्र, नीतिश राणा को एक-एक सफलता मिली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार