बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। शाहरुख खान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक हैं। शाहरुख खान की ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा है। किंग खान क्रिकेट से जुड़े विज्ञापन में तो कई बार नजर आ चुके हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन करने के चलते वह ट्रोल हो गए हैं।

Advertisement

शाहरुख खान का बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ पान मसाला के लिए किया गया विज्ञापन इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। ट्विटर पर यूजर्स जमकर इस बात को लेकर कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरुख खान को ट्रोल कर रहे हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ मीम पर जो केकेआर के मालिक पर बन रहे हैं। 

Advertisement

बता दें कि आईपीएल के अलावा शाहरुख खान कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के भी मालिक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और अभिनेत्री जूही चावला और उनके पति जय मेहता ने एक साथ मिलकर 367 करोड़ रुपए में कोलकाता फ्रैंचाइजी खरीदी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार