सुनील नारायण (64) और नीतीश राण (81) के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने 195 रनों की चुनौती रखी है। राणा और नारायण ने चौथे विकेट के लिए 115 रनों क साझेदारी कर कोलकाता को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 194 रनों का स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

कोलकाता ने अपने तीन विकेट 50 रनों से पहले ही खो दिए थे। एनरिक नॉर्खिया ने शुभमन गिल (9) आउट कर कोलकाता को पहली सफलता दिलाई। राहुल त्रिपाठी (13) को भी नॉर्खिया ने अपनी गेंद पर बोल्ड कर दिया।

Advertisement

दिनेश कार्तिक (3) को कागिसो रबाडा ने आउट कर कोलकाता का स्कोर 42 रनों पर तीन विकेट कर दिया था। इसके बाद सुनील नारायण और नीतीश राणा ने दिल्ली के गेंदबाजों को सफल नहीं होने दिया और बेहतरीन साझेदारी की।

नारायण ने महज 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

दिल्ली के लिए विकेट जरूरी था इसलिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने अहम हथियार कगिसो रबादा को बुलाया जिन्होंने नारायण को सीमा रेखा से पास अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करा दिया। नारायण ने 32 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के मारे।

नारायण के जाने के बाद राणा ने अपनी लय को बरकरार रखा। राणा 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्कस स्टोइनिस का शिकार बने। राणा ने 53 गेंदों का सामना किया और 13 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया।

Advertisement

कप्तान इयोन मोर्गन आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने नौ गेदों पर 17 रन बनाए।

दिल्ली के लिए नॉर्टजे, रबादा, स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार