कोलकाता, 12 अप्रैल (CRICKETNORE)| कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आज यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।दोनों टीमें इस सीजन में जब पहली बार फिरोजशाह कोटला मैदान पर आमने-सामने हुई थीं तो दिल्ली ने सुपर ओवर में कोलकाता को हराया था। 

Advertisement

हालांकि, आज होने वाले इस मुकाबले में मेजबान कोलकाता की पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। कोलकाता को अपने घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलने के साथ साथ घरेलू दर्शकों का भी समर्थन मिलने की संभावना है।

Advertisement

आंकड़ों के लिहाज से भी कोलकाता दिल्ली पर भारी दिखाई दे रहा है। कोलकाता ने इस सीजन में अब तक छह मैचों में चार जीते हैं जबकि दो में ही उसे हार मिली है। टीम आठ अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। 

दूसरी तरफ दिल्ली ने अपने पिछले मुकाबले में जिस तरह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को चार विकेट से मात दी है, उससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। 

टीम छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर छठे नंबर पर काबिज है। 

वहीं, दूसरी तरफ कोलकाता को अपने पिछले मैच में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों सात विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

कोलकाता की टीम चेन्नई के खिलाफ आंद्रे रसेल के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी थी और चेन्नई ने इस लक्ष्य को 17.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था। 

दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम उस समय मैच में शीर्षक्रम के विफल रहने के बाद मध्यक्रम भी ढेर हो गई थी और अब दिल्ली के खिलाफ टीम को इससे बचना होगा। 

मैच में एक बार फिर सबकी नजरें रसेल बनाम कगिसो रबाडा पर होंगी। रसेल कोलकाता की ताकत बन गए हैं। उनके दम पर टीम इस आत्मविश्वास में रहती है कि अगर वो हैं तो मैच जीत सकते हैं। 

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ रबाडा इस समय लीग में 11 विकेटों के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर कामय हैं। 

दिल्ली भी अपना पिछला मुकाबला जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज है और टीम चाहेगी कि उसके बल्लेबाज यहां भी शानदार प्रदर्शन करें। 

गेंदबाजी में दिल्ली मजबूत है। उसके पास रबाडा के अलावा क्रिस मौरिस, संदीप लामिछाने जैसे अच्छे गेंदबाज हैं।

Advertisement

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान & विकेटकीपर), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इंग्राम, क्रिस मॉरिस, एक्सर पटेल, राहुल तेवतिया, कागिसो रबाडा, इशांत शर्मा, ट्रेंट बोल्ट / संदीप लामिछाने
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार